सिपाही ने परिजनों की थी आखिरी कॉल, बोला- अब बर्दाश्त नहीं होता, फिर उठाया ये कदम

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सिपाही की मौत होने से पुलिस लाइन में शोक छाया रहा।

up police constable Harendra Singh extreme step in Shamli

जानकारी के अनुसार, शामली रिजर्व पुलिस लाइन में सिपाही हरेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव डालूहेड़ा थाना जानी जिला मेरठ 2015 से तैनात थे। बुधवार देर रात में पुलिस लाइन के निकट मंडी गोदाम में सिपाही का शव पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से लटका हुआ मिला था। मंडी के चौकीदार राजेंद्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उसे सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

सूचना मिलने पर रात में ही सिपाही के पिता सुरेंद्र सिंह, भाई हरीश अन्य लोगों के साथ शामली पहुंचे। रात में ही शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब पांच बजे परिजन सिपाही के शव को अपने साथ ले गए। शहर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों से जानकारी मिली कि सिपाही ने बुधवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे परिजनों से फोन पर बात की थी, जिसमें उसने कहा था कि अब बर्दाश्त नहीं होता। वह जिंदगी से परेशान हो चुका है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लटकने से दम घुटने के कारण मौत होना आया है।

एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि सिपाही द्वारा परिवार में विवाद के चलते आत्महत्या करना सामने आया है। मामले में परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+