Shamli: होमगार्ड के खाते में हुआ 54 करोड़ का लेनदेन, इनकम टैक्स जमा नहीं, अब इनकम टैक्स विभाग ने भेजा नोटिस
शामली जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में तैनात होमगार्ड सोपाल सिंह को आयकर विभाग ने 54 करोड़ रुपए की लेनदेन का नोटिस भेजा है और ब्यौरा मांगा है।

Shamli News: शामली के जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में तैनात एक होमगार्ड को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा, जिसे पढ़कर होमगार्ड के होश उड़ गए। दरअसल, आयकर विभाग ने होमगार्ड से 54 करोड़ रुपए की लेनदेन का ब्यौरा मांगा है।
होमगार्ड को आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद उसके परिवार में हड़कंप मच गया। बता दें, यह नोटिस दिल्ली आयकर कार्यालय की ओर से होमगार्ड को भेज गया है। नोटिस के मुताबिक, यह लेनदेन 2018 से चल रहा था।
तो वहीं, अब होमगार्ड ने इस तरह के किसी भी लेनदेन की जानकारी होने से इनकार किया है और इस मामले की जांच के लिए साइबर सेल को अर्जी दी है। इस बाबत SSP अभिषेक ने बताया कि होमगार्ड के बैंक खाते से कुछ संदिग्ध लेनदेन हुआ है।
Recommended Video

साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, होमगार्ड सोमपाल सिंह कुड़ाना गांव का रहने वाला है और वर्तमान में डीएम कैंप कार्यालय पर तैनात है। 09 अप्रैल को होमगारड सोमपाल सिंह को आयकर विभाग की तरफ से एक नोटिस प्राप्त हुआ।
आयकर विभाग से नोटिस मिलने के बाद होमगार्ड सोमपाल सिंह सदमे में आ गया। इस बाबत उसने डीएम रविंद्र सिंह से शिकायत करते हुए कहा कि उसे आयकर विभाग की तरफ से नोटिस मिला है। जिसमें कहा कि गया है कि उसके नाम से संचालित बैंक खाते में साल 2018 से अब तक लगभग 54 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है।
इस लेनदेन पर आयकर जमा नहीं किया गया है। होमगार्ड की मानें तो उसके पास केवल दो बैंक खाते है। एक बैंक खाते में वेतन आता है, जबकि दूसरा बैंक खाता कृषि संबंधी है। उसके पास लगभग 6 बीघा खेती है, इसके अलावा आय को कोई अन्य स्रोत नहीं हैं। होमगार्ड का कहना है किउसके दोनों खातों से कभी भी इतना बड़ा लेनदेन नहीं हुआ है।
वहीं दूसरी और आयकर विभाग के अधिकारियों ने उसे बताया कि उसका पैन नंबर उस खाते से जुड़ा हुआ है जिससे करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है। आयकर विभाग से नोटिस मिलने के बाद होम गार्ड सोमपाल सिंह शामली पुलिस से मदद मांगी है।
वहीं, इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी शामली अभिषेक ने बताया, "सोमपाल सिंह ने साइबर सेल में अर्ज़ी दी है। नोटिस में बताया गया है कि उनके नाम से कंपनी बनी है जिसमें उनका खाता है और कुछ संदिग्ध लेनदेन हुआ है। साइबर सेल जांच कर रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications