नेशनल हाईवे जाम, 8 पुलिसकर्मी घायल, टिकट कटने के बाद भोपाल पहुंचे नरोत्तम ने समर्थकों से क्या कहा?

मध्य प्रदेश: देश में आज दिल्ली से ज्यादा दतिया की राजनीति का माहौल गर्म है। कारण है बस एक नाम, पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा। 2023 के चुनाव में अपनी पारम्परिक सीट गंवा चुके मिश्रा को थोड़ी आस जगी थी उप चुनाव में उनकी विधानसभा में वापसी हो जाएगी। बाकी मेहनत पर पूरा भरोसा पहले से था कि पार्टी कोई न कोई बड़ा पद दे ही देगी। लेकिन नसीब और पार्टी की नीयत ने ऐसा कॉकटेल बनाया कि नरोत्तम मिश्रा के अरमान धूल में मिल गए। पार्टी ने उनकी जगह आशुतोष तिवारी को टिकट देकर गेम पूरा पलट दिया है।

दूसरी तरफ अपने नेता का टिकट कटना बर्दाश्त न कर सके समर्थकों ने दतिया ही बंद करा दिया और झांसी जाने वाले हाइवे को 12 घंटे से बंद रखा है। इस दौरान समर्थकों की झड़प पुलिस वालों से भी हुई जिसमें करीब 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके बाद नेताजी को भोपाल तलब किया गया और पार्टी आदेश पर सहमति जताने के लिए दिल्ली से निर्देश भी आए।

Narottam Mishra

भोपाल पहुंचे नरोत्तम, मीडिया से क्या बोले?

नरोत्तम मिश्रा शनिवार को भोपाल पहुंचे। संगठन के निर्देश पर वे भोपाल जंक्शन स्टेशन पर उतरे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दतिया में टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया और अपनी भावी रणनीति पर विचार रखे।

'PM Modi प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते?' New Zealand में पूछा सवाल, इस बार क्या मिला जवाब?
'PM Modi प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते?' New Zealand में पूछा सवाल, इस बार क्या मिला जवाब?

ये ठीक नहीं है, कार्यकर्ताओं को समझाऊंगा- मिश्रा

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार न बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार शाम से वहां स्थिति प्रशासनिक रूप से संवेदनशील बनी हुई है, वहीं पुलिसकर्मियों के घायल होने वाली घटना पर डॉ मिश्रा ने कहा कि विरोध का यह तरीका उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं, उन्हें समझाने का प्रयास किया जाएगा और वे स्वयं उनसे संवाद करेंगे।

पार्टी से मतभेद पर क्या बोले नरोत्तम मिश्रा?

नेतृत्व से मतभेद की चर्चाओं को खारिज करते हुए पूर्व गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे पार्टी के फैसले के साथ हैं। उनके मुताबिक, चुनाव में किसे प्रत्याशी बनाना है, यह पूरी तरह से कार्य समिति का आंतरिक फैसला होता है। संगठन ने जिसे उपयुक्त समझा, उसे टिकट दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे दल के नियमों का पालन करेंगे और भविष्य में मिलने वाली किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

अभी आराम करूंगा, थक गया हूं

रेलवे स्टेशन पर संक्षिप्त वार्ता में डॉ. मिश्रा ने बताया कि सांगठनिक चर्चा के लिए उन्हें बुलाया गया है और वे शीघ्र ही नेताओं से भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि 'यात्रा के कारण वे थक गए हैं इसलिए अभी आराम करेंगे', जिसके बाद मुलाकातों का क्रम शुरू होगा। इसके बाद वे चार इमली स्थित अपने निवास के लिए प्रस्थान कर गए। वार्ता के अंत में विपक्ष के दावों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी दल भाजपा की कार्यशैली को ठीक से समझ पाता, तो उसे वर्तमान राजनीतिक स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

India Pakistan Relation:'हम मोदी से हाथ मिलाने के लिए तरस रहे, वो अब फोन नहीं उठाते' पाकिस्तान का छलका दर्द
India Pakistan Relation:'हम मोदी से हाथ मिलाने के लिए तरस रहे, वो अब फोन नहीं उठाते' पाकिस्तान का छलका दर्द

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+