शामली: यमुना नदी में डूबे एक ही परिवार के सात युवक, तीन के शव बरामद

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले कैराना में रविवार को एक ही परिवार के सात युवक यमुना नदी में डूब गए। नदी के बाहर खड़े युवकों की चीख-पुकार सुनाकर मौके पर पहुंचे लोगों ने एक को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। बाकी युवकों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। फिलहाल अभी सफलता नहीं मिली है। वहीं, घटना की सूचना पर डीएम एसएसपी समेत जिले के आला अधिकारी भी मौके पहुंच गए।

Seven young men drowned in yamuna three body recovered

जानकारी के अनुसार, कैराना कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव का है। यहां शनिवार की रात जागरण हुआ था। रविवार दोपहर ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से हवन की राख यमुना में प्रवाहित करने के लिए पास के ही के खादर में आए थे। इस दौरान सात किशोर यमुना के तेज बहाव में डूब गए। नदी के बाहर खड़े युवकों की चीख-पुकार सुनाकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोग और गोताखोरों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिले।

किसानों ने अथक प्रयास कर मौके से अजय 14 वर्षीय पुत्र हरबीर को सकुशल बचाया लिया। शाम को पुलिस और पीएसी की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची साढ़े तीन बजे अनुज, विशाल, भारत के शव बरामद कर लिए गए। वहीं अन्य तीन रोबिन, शुभम व महेश की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। डीएम, एसपी, एसडीएम आदि कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+