मारा और घर से निकाल दिया फिर फोन पर शौहर ने दे दिया तीन तलाक, बीवी बोली- इंसाफ नहीं मिला तो...

शामली। तीन तलाक कानून बनने के बाद भी इससे जुड़े मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला शामली का है, जहां एक महिला को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला ने थाने में तहरीर देकर इंसाफ की मांग की है। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो थाने में ही खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर लेगी।

husband gave triple talaq to wife on phone

पूरा मामला शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना का है। जहां की रहने वाली महिला की शादी चार वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी साजिद के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के बाद से महिला का पति और उसके ससुरालवाले आए दिन उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। एक वर्ष पूर्व महिला के पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने अपने पति सहित कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

husband gave triple talaq to wife on phone

पीड़ित महिला का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व उसके पति ने फोन किया और तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया। तलाक देने की बात महिला के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गई। शनिवार को पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ तीन तलाक देने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस के द्वारा आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वह थाने में ही आग लगाकर आत्मदाह कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+