Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी के गुर्जरों का एलान, 5 दिन के अंदर नहीं मिला आरक्षण तो करेंगे उग्र आंदोलन

Shamli news, शामली। राजस्थान में चल रहे गुर्जर आरक्षण की चिंगारी यूपी में भी पहुंच गई है। पश्चिम यूपी के शामली में गुर्जर समाज की एक पंचायत पूर्व एमएलसी व मंत्री वीरेन्द्र सिंह गुर्जर के आवास पर हुई, जिसमें गुर्जर समाज ने सरकार को 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन में जो जन हानि होगी उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।

राजस्थान में 5 दिनों से जारी है आंदोलन

राजस्थान में 5 दिनों से जारी है आंदोलन

बता दें कि राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से आंदोलन जारी है। इस आंदोलन की चिंगारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के बाद अब शामली तक पहुंच गई है। यहां पर भी गुर्जर समाज की एक पंचायत का आयोजन पूर्व एमएलसी व मंत्री वीरेंद्र सिंह गुर्जर के आवास पर हुआ।

सरकार को दिया पांच दिनों का अल्टीमेटम

सरकार को दिया पांच दिनों का अल्टीमेटम

पंचायत में गुर्जर समाज के लोगों ने सरकार को 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अगर पांच दिनों के अंदर राजस्थान में गुर्जरों को आरक्षण नहीं मिलता तो शामली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में रेलवे व सड़क मार्ग जाम किया जाएगा और इसमें जो भी जन हानि होगी उसके जिम्मेदार सरकार होगी। इसी आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए जसाला स्थित आवास पर गुर्जर समाज की एक पंचायत की और पंचायत में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

समर्थन में उतरे पश्चिम यूपी के गुर्जर

समर्थन में उतरे पश्चिम यूपी के गुर्जर

एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि 17 फरवरी तक अगर राजस्थान में गुर्जरों को आरक्षण नहीं मिला तो आंदोलन शामली से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 2008 के गुर्जर आंदोलन में भी 73 गुर्जरों की मौतें हुई थी, तब से लेकर अब तक लगातार गुर्जर समाज आरक्षण की मांग कर रहा है, लेकिन आज तक उनको आरक्षण नहीं दिया गया। अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शीघ्र ही बड़ा आंदोलन कर राजस्थान के गुर्जरों को द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन दिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+