सगाई के बाद भी नहीं हुई 3 फीट के अजीम मंसूरी की शादी, फिर सीएम योगी से लगाई शादी की गुहार

सगाई के बाद भी नहीं हुई 3 फीट के अजीम मंसूरी की शादी, फिर सीएम योगी से लगाई शादी की गुहार

शामली, 12 मई: तीन फीट दो इंच के 26 वर्षीय अजीम मंसूरी का नाम तो आप सब ने सुना ही होगा। ये वही, अजीम मंसूरी है जो साल 2021 में सीएम योगी से अपनी शादी की गुहार लगाकर चर्चाओं में आए थे। हालांकि, अजीम मंसूरी का हापुड़ जिले की रहने वाली बुशरा से रिश्ता तय हुआ और सगाई भी हो गई थी। लेकिन सगाई तय होने के बाद भी अंजीम का अभी तक निकाह नहीं हुआ। अजीम ने अब सीएम योगी से शादी की गुहार लगाई है।

Azim Mansoori pleaded for marriage with CM Yogi Adityanath

अजीम मंसूरी शामली जिले के जोड़वा कुआं इलाके के रहने वाला है। 10 मार्च 2021 को अजीम अपनी शादी करवाने की फरियाद लेकर कैरान कोतवाली पहुंचे थे। तीन फीट दो इंच के अजीम मंसूरी की फरियाद सुनकर कैराना पुलिस भी हैरान हो गई थीं। दरअसल, अजीम मंसूरी ने कैराना पुलिस से खुद की शादी कराने और दुल्हन खोजने की गुहार लगाई थी। अजीम ने बाकायदा पढ़ी लिखी लड़की ढूंढकर उसकी शादी कराने का आग्रह पुलिस से किया।

अजीम की परेशानी को देखकर पुलिस ने भी उसकी शादी कराने का आश्वासन दे दिया था। आपको बता दें कि अजीम 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर का है। अजीम अपनी हाइट को लेकर काफी परेशान है। अजीम ने बताया कि कई बार उसके लिए रिश्ते आए, लेकिन हाइट कम होने की वजह से उसका रिश्ता टूट जाता है। अजीम बताते हैं कि वह बेहद गरीब है लेकिन परिवार का पेट पाल सकता है। लड़की कैसी भी हो चलेगी, लेकिन पढ़ी-लिखी जरूर होनी चाहिए।

बुधवार 11 मई को अजीम मंसूरी एक बार फिर मीडिया के पास पहुंचे और अपना दर्द बयां किया। अजीम मंसूरी ने कहा कि लड़की पक्ष तो उसकी शादी कराने के लिए तैयार है, लेकिन उसके मां-बाप शादी कराने को तैयार नहीं हैं। यदि जल्द ही उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह लखनऊ जाकर सीएम योगी के दरबार में गुहार लगाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+