तीन फीट के अजीम मंसूरी का नया लुक आया सामने, इंसास राइफल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
तीन फीट के अजीम मंसूरी का नया लुक आया सामने, इंसास राइफल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
शामली। 26 वर्षीय अजीम मंसूरी का नाम तो आप सब ने सुना ही होगा। ये वही, अजीम मंसूरी है जो महीने भर पहले कैराना कोतवाली में अपनी शादी की गुहार लगाकर चर्चाओं में आए थे। अब अजीम मंसूरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर के वायरल होने पर वो अब पुलिस के शिकंजे में भी फंस सकते है। दरअसल, वायरल हो तस्वीर में मंसूरी इंसास रायफल के साथ नजर आ रहे हैं। इंसास राइफल के साथ अजीम मंसूरी की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस जल्द ही पूछताछ कर सकती है कि उनके पास ये राइफल कहा से आई। फिलहाल ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है।

आम लोगों के लिए प्रतिबंधित है इंसास राइफल
बता दें कि इंसास राइफल आम लोगों के लिए प्रतिबंधित है। इसे ना तो आम लोग खरीद सकते हैं और न ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रायफल का इस्तेमाल केवल और केवल पुलिस वाले ही कर सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अजीम मंसूरी के पास यह राइफल कहा से आई, या कैसे अजीम के पास तक पहुंची? ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में कैराना पुलिस जल्द ही अजीम मंसूरी से पूछताछ करेंगी। पूछताछ के पुलिस अजीम को थाने भी बुला सकती है।

हापुड़ की लड़की से पक्की हुई सगाई, अगले साल होगी शादी
वहीं, अजीम मंसूरी की शादी की दुआ कुबूल हो गई है। अजीम मंसूरी की दुआ कुबूल होते ही उनके परिवार में जश्न का माहौल है। जी हां, अंजीम मंसूरी को उनकी जोड़ीदार मिल गई है। यह भाग्यशाली लड़की हापुड़ जिले की रहने वाली है। तो वहीं, अब अजीम के परिजनों ने उसकी सगाई भी पक्की कर दी है। बताया जा रहा है कि अगले साल यानी 2022 तक उसकी शादी कर देंगे। सगाई पक्की होने के बाद अजीम खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं तो वहीं, उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि अजीम शादी का रिश्ता आने के बाद उसकी खुशी डांस करते हुए जाहिर की।

घोड़ी पर डांस करते हुए अजीम मंसूरी आए थे नजर
मार्च के महीने में अजीम मंसूरी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो घोड़ी पर बैठकर डांस करते हुए दिखाई दी थे। जिसके बाद अजीम की शादी की चर्चा होने लगी, लेकिन यह महज एक अफवाह साबित हुई। दरअसल, अजीम मंसूरी के भाई नईम मंसूरी ने बताया कि यह वीडियो करीब 15 दिन पुरानी है। बताया कि उनकी पारिवारिक बुआ के लड़के की मोहल्ला आलकलां में शादी थी, जिसमें अजीम मंसूरी घोड़े पर बैठे थे तभी किसी ने उनकी वीडियो बना ली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications