ताजमहल पर बोले शाहनवाज हुसैन, कहा- जो हाथ कटे वो हमारे थे
नई दिल्लीः ताजमहल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजमहल विवाद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी कूद पड़े हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि ताजमहल को मुगल अपनी जेब में लेकर नहीं आए थे। ताजमहल देश की मिट्टी पत्थर और कारीगरों की मेहनत से बनकर तैयार हुआ था।

यह देश की धरोहर है, इस बनने के बाद कारीगरों के बदले में जो हाथ कटे थे वो हमारे कारीगरों के थे। अपने बयान के बाद शाहनाज हुसैन ने कहा कि ताजमहल पर विवाद करना ठीक नहीं है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी शोले फिल्म के दौर में जी रहे हैं। उनके बयानों पर गुजरात की जनता पर कोई असर नहीं होगा।
पत्रकारों से बातचीत में शाहनवाज हुसैन ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और गोरखपुर का सौभाग्य है कि योगी आदित्यनाथ जी जैसे मुख्यमंत्री हमें मिले हैं।
शाहनवाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी बड़ी सफलता हासिल करेगी वहीं कांग्रेस जीरो पर आउट हो जाएगी। वहां के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस अपने मुकदमे लड़ने में ही लगी रही।
यह भी पढ़ें- गुजरात: हार्दिक पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी












Click it and Unblock the Notifications