बड़े भाई को मौत देने के लिए घर में घुस गया छोटा भाई, पूरे परिवार को कर दिया घायल

शाहजहांपुर। जमीनी रंजिश के चलते एक भाई, अपने ही भाई और उसके परिवार का जान का दुश्मन बन गया। बीती रात छोटे भाई ने बड़े भाई के घर में घुसकर धारदार हथियार और तमंचे से हमला कर दिया। बेरहम भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी ओर उसके 6 साल की बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

younger brother brutally attacked his elder brother and family

दरअसल घटना थाना कलान क्षेत्र की है। यहां के रहने वाले धर्मवीर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। धर्मवीर का अपने छोटे भाई कर्मवीर के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बीती रात धर्मवीर अपने परिवार के साथ घर के अंदर सो रहा था। तभी अचानक उसके छोटे भाई कर्मवीर ने धारदार हथियार और तमंचे के साथ उसके ऊपर हमला कर दिया। छोटे भाई ने बड़े भाई को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं उसकी पत्नी और 6 साल की बेटी को भी जमकर पीटा। पिटाई से परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का कहना है कि उसके देवर से जमीन का विवाद चल रहा है। रात में अचानक देवर ने हमला कर दिया जिसमें पति और बेटी को भी चोटें आई हैं। वहीं इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना की जानकारी होने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+