5 शादियां करने वाले ढोंगी की तलाश में जुटी पुलिस, नशे के इंजेक्शन देकर करवाता था जिस्मफरोशी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ढोंगी की अय्याशी और काली करतूतों का खुलासा हुआ है। खुद को साधु-संत बताने वाले ढोंगी ने पांच शादियां की हैं। वह महिलाओं को नशे के इंजेक्शन देकर उनसे जिस्मफरोशी का धंधा करवाता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिलाओं ने डीआईजी बरेली रेंज राजेश कुमार पांडेय से शिकायत की। डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ढोंगी बाबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

महिलाओं ने कहा- साधु के रूप में वहशी है

महिलाओं ने कहा- साधु के रूप में वहशी है

खुद को साधु-संत कहने वाले ढोंगी का नाम अनुज चेतन सरस्वती है। महिलाओं ने डीआईजी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि अनुज चेतन सरस्वती साधु के रूप में वहशी है। तंत्र विद्या कर महिलाओं को अपने जाल में फंसा लेता है। उसने अब तक पांच शादियां की हैं।

नशीला इंजेक्शन देकर देह व्यापार कराता

नशीला इंजेक्शन देकर देह व्यापार कराता

महिलाओं को नशीला इंजेक्शन देकर देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता है। जो महिला उसकी बात नहीं मानती उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिलाओं का कहना है कि उसकी एक पत्नी आत्महत्या कर चुकी है, जबकि बाकी पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं। महिलाओं ने डीआईजी को सबूत के तौर कुछ फोटोग्राफ भी दिखाए।

तलाश में जुटी पुलिस

तलाश में जुटी पुलिस

डीआईजी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि शाहजहांपुर की कुछ महिलाएं उनके पास आई थीं, जिन्होंने अनुज चेतन सरस्वती पर आरोप लगाया है कि उसने 5 शादियां की हैं। उन्होंने शाहजहांपुर पुलिस को मामले की तीन दिन के अंदर जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें, आरोपी चेतन सरस्वती शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के संगम इंटर कालेज के पास रहता है। अब पुलिस उसका इतिहास खंगालने में जुटी है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+