पत्नी को लेकर फरार हुआ दोस्त, परेशान पति एक महीने से काट रहा थाने के चक्कर

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। युवक ने दोस्त की पत्नी से दोस्ती की, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। एक महीने दोनों एक साथ फरार हो गए। परेशान पति एक महीने से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी पुलिस सुनने को राजी नहीं है। अब पीड़ित पति ने एसपी से मिलकर पत्नी को बरामद कर न्याय की गुहार लगाई है।

wife absconded with husband friend in shahjahanpur

छह साल पहले हुई थी शादी

दरअसल, थाना निगोही कस्बा निवासी रामवीर की शादी 6 साल पहले हुई थी। रामवीर रेलवे में प्राईवेट जाॅब करता है। रामवीर दिन मे काम करता था और उसका दोस्त संदीप रात में काम पर जाता था। दोनों मे दोस्ती काफी गहरी थी। रामवीर का दोस्त संदीप घर भी आता जाता था। इसी बीच रामवीर की पत्नी और संदीप में दोस्ती हो गई। उसके बाद दोस्त संदीप की आवाजाही काफी ज्यादा हो गई, लेकिन रामवीर अपने दोस्त पर पूरा भरोसा करता था।

बेटी को लेकर प्रेमी संग फरार

रामवीर की एक बेटी भी है। रामवीर की पत्नी और संदीप की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार मे बदल गई। और दोनों एक दूसरे बेहद प्यार करने लगे। करीब एक महीने पहले रामवीर की पत्नी अपने पति के दोस्त के साथ बेटी को लेकर फरार हो गई। उसके बाद जब रात में रामवीर घर पहुंचा तो घर खाली था, लेकिन जब दो दिन तक संदीप भी काम पर नहीं पहुचा तो उसे कुछ शक हुआ और उसने पता लगाया तो ये साफ हो गया कि दोस्त संदीप ही पत्नी को लेकर भागा है।

एक महीने से परेशान है पति

पीड़ित पति रामवीर ने बताया कि दोस्त संदीप पर काफी भरोसा करता था, इसलिए वह घर आता जाता था। उसको इजाजत थी कि वह मेरे घर कभी भी आ सकता था। उसने इसी का फायदा उठाया। मेरी पत्नी और दोस्त में प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों भाग गए। एक महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने हमारी नहीं सुनी। अभी पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पत्नी से मिलाने और आरोपी दोस्त पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि शिकायती पत्र मिल गया है। थाने को सूचना दी गई है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+