UP News: घर पर चल रही थी शादी की तैयारियां, कुछ देर बाद निकलने वाली थी बारात, बेटे को लेकर आई ऐसी खबर,उड़े होश
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक युवक ने शादी के कुछ घंटे पहले ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में बरात जाने से चार घंटे पहले गांव खनपुरा निवासी लखन वर्मा (26) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गांव में चर्चा है कि मंगेतर से किसी बात को लेकर विवाद होने के चलते उसने जान दी।

रेलवे में ट्रेन मैनेजर पद पर तैनात श्रीराम वर्मा के पुत्र लखन वर्मा की बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र के गांव भवानीपुर में रमेश चंद्र वर्मा की बेटी प्रभा वर्मा के साथ शादी तय हुई थी। बृहस्पतिवार को बरात जानी थी। करीब एक बजे लखन घर से निकला था। कुछ देर बाद उसके मरने की खबर आई।
UP Election: पीलीभीत,रामपुर सहित उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान, इन दिग्गजों की साख दांव पर
पिता श्रीराम वर्मा ने बताया कि तीन पुत्रों में लखन मझला बेटा था। उसने वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स किया था। पढ़ाई करते समय एक लड़की से प्रेम-प्रसंग हो गया। बुधवार को तिलक चढ़ाने की रस्म हुई। इसमें लड़की वालों की ओर से कार व अन्य सामान भी दिया गया। बरात जाने से चार घंटे पहले लखन घर से चला गया।
Weather Update: अप्रैल से शुरू गर्मी का टॉर्चर, राजस्थान और UP में तापमान 40 डिग्री, जानें कहां बारिश का अलर्ट
युवक के ट्रेन से कटने की खबर पर तिलहर पुलिस पहुंचीं। सीमा विवाद के चलते शाहजहांपुर जीआरपी से एसआई रजनीश कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और क्षत-विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर ट्रैक सुचारू कराया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि शव के टुकड़े दूर तक बिखरे हुए थे। उसका सिर इंजन के पहिये में फंसा चला गया।












Click it and Unblock the Notifications