Weather Update: अप्रैल से शुरू गर्मी का टॉर्चर, राजस्थान और UP में तापमान 40 डिग्री, जानें कहां बारिश का अलर्ट

Weather Report: अप्रैल ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। आलम यह है कि सुबह सूरज निकलने के साथ ही गर्मी का टॉर्चर शुरू हो जाता है। सूरज देवता अपने तेज से झुलसा रहे हैं। यही चुभन भरी गर्मी जून के आते ही लू के थपेड़ों में बदल जाएगी।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बिहार में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान में आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास रहेगा, लेकिन हीट वेव का अनुमान नहीं है।

Weather Update

इन राज्यों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है, लेकिन हीट वेव का अनुमान नहीं है। वहीं, आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में आज तेज बारिश और आंधी तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उनका कहना है कि उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

चार महीने के सूखे के बाद बारिश की उम्मीद
उधर, बेंगलुरु में शुक्रवार की सुबह कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे, जिससे संकेत मिलता है कि चार महीने से अधिक समय तक चला शुष्क दौर आखिरकार खत्म होने वाला है। घरों में एयर कंडीशनर और कूलर की मांग कर रही "गार्डन सिटी" में चिलचिलाती गर्मी और गर्म तापमान से निवासी राहत की सांस लेते नजर आए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि कर्नाटक के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में यानी शुक्रवार से मंगलवार (19 अप्रैल - 23 अप्रैल) तक बारिश होने की संभावना है। विभाग ने शुक्रवार के लिए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक (एसआईके) के चिक्कमगलुरु, हसन, कोडागु और शिवमोग्गा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी के दैनिक बुलेटिन में कहा गया है, 19 अप्रैल तक दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों में गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+