घर के अंदर घुस गई तेज रफ्तार गाड़ी, दो की दर्दनाक मौत, पांच का चल रहा इलाज

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डीसीएम घर के अंदर घुस गई। जिसमे डीसीएम ड्राइवर समेत दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घर मे सो रही तीन महिलाओं और उसकी बेटी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा। वहीं पांचों घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। हादसा इतना खतरनाक था कि डीसीएम ड्राइवर के शव को डीसीएम वाहन को काटकर बाहर निकाला गया।

two died after uncontrolled vehicle entered in the house

हादसा थाना आरसी मिशन क्षेत्र के ग्वारी गांव के पास का है। लखनऊ से बरेली जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर उजागर नाम के शख्स के घर के अंदर घुस गई। डीसीएम की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि दिवार तोड़ती हुई घर के अंदर सो रही तीन महिलाओं और एक बच्ची पर चढ़ गई। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि डीसीएम मे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घर मे चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पांचों घायलों को घर से बाहर निकालकर डायल 100 से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

वहीं पुलिस ने घर अंदर घायल हुई तीन महिला और बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद डीसीएम के अंदर देखा तो डीसीएम का ड्राइवर और उसमे बैठे एक शख्स की मौत हो चुकी थी। जबकि तीसरा युवक गंभीर घायल था। पुलिस ने सबसे पहले घायल शख्स को डीसीएम से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। उसके बाद सीट मे फंसे ड्राइवर और दूसरे युवक के शव को डीसीएम को काटकर बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस दोनों मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

ईएमओ डॉक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि सात लोगों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई थी। जिसमे से दो लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि तीन महिला एक बच्ची और एक गंभीर रूप से घायल हैं। पांचों का इलाज किया जा रहा है। दोनों शवों को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+