लाठी-बंदूक ले दबंगों ने पूरे गांव में लगाई फेरी, महिला-बच्चे हुए घरों में कैद, जमकर चलाईं गोली

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में थाना पुवायां क्षेत्र के नाहिल गांव में एक किसान से खेत को लेकर विवाद होने पर दबंगों ने तांडव मचा दिया। खुलेआम हाथों मे तमंचे और लाठी-डंडे लेकर पूरे गांव में घूमे और फायरिंग की। यह खौफनाक नजारा देखकर महिला-बच्चे घरों में कैद हो गए,डर की वजह से कोई बाहर नहीं निकला। इस मर्तबा दबंगों ने खूब हो-हल्ला मचाया। मौके से इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया। जिसके बाद वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया, हालांकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने उन गुंडों के आगे नतमस्तक है।'

Video viral: Terror of dabangs at village of shahjahanpur, two arrested

संवाददाता के अनुसार, उक्त गांव में सतेंदर मोहन वाजपेयी और रमाकांत तिवारी में खेत को लेकर विवाद चल रहा था। रमाकांत तिवारी ने गांव में दो दर्जन साथियों को बुलाया। उसके बाद सबने अपने हाथों में तमंचे-बंदूकें ले लीं। कुछ ने लाठी-डंडे भी लिये और उसके बाद पूरे गांवभर में घूमे। डरे सहमे लोग अपने घरों में घुस गए। वहीं, सतेंदर मोहन वाजपेयी के घर के पास जाकर दबंगों ने जमकर फायरिंग भी की। उसके बाद फिर गांव में गाली-गलौज करते हुए निकल गए। इधर, सतेंदर वाजपेयी अपना घर छोड़कर गांव से भाग गए। इसी बीच गांव के किसी शख्स ने छत पर से छुपकर दबगंई का वीडियो मोबाईल मे कैद करके वायरल कर दिया। जो वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले में सीओ प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि खेत को लेकर विवाद में दोनों पक्ष तमंचे लेकर गांव में घूम रहे हैं। उसका वीडियो वायरल होने के बाद हमारे पास आया है। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+