रूस से गोल्ड जीतकर लौटे शाहजहांपुर के अजय, CM योगी से की अपील- सरकार मदद करे

शाहजहांपुर। मास्को में पावर लिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अजय अपने घर शाहजहांपुर पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि ज्यादा पैसे ना होने के कारण वे दिल्ली से रोडवेज बस से घर पहुंचे थे। अजय ने योगी सरकार से अपील की कि अगर सरकार मदद करे तो वह ओलंपिक में भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर एक अच्छा ट्रेनर और साजो-सामान मुहैया कराया जाए तो ओलंपिक में फिर गोल्ड मेडल जीतेंगे। बता दें कि अजय शाहजहांपुर के थाना सिधौली के गांव महाउ दुर्ग के रहने वाले हैं।

रूस से गोल्ड जीतकर लाया गांव का छोरा

रूस से गोल्ड जीतकर लाया गांव का छोरा

रूस के मास्को में हुई पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में अजय भी हिस्सा लेने गए थे। जहां 26 और 27 अक्टूबर को मॉस्को में पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित की गई। उसमें अजय ने 400 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल का खिताब अपने नाम कर लिया। जिसके बाद मास्को में अजय को फक्र हुआ कि उन्होंने विदेशी धरती पर भारत का तिरंगा लहराया दिया है।

पिता की आंखों में छलके आंसू

पिता की आंखों में छलके आंसू

वहीं, अजय का परिवार भी सूचना पाते ही खुशी से झूम उठा। फिर गांवभर के लोग उन्हें बधाई देने लगे। गोल्ड जीतने पर अजय के पिता की आंखों से आंसू छलक पड़े। परिवारीजनों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी करके जश्न मनाया। बता दें कि, महाउ महेश गांव थाना सिधौली क्षेत्र में पड़ता है।

अजय के परिवार की तीन बेटियां भी चैंपियन

अजय के परिवार की तीन बेटियां भी चैंपियन

अजय का परिवार आर्थिक रूप से उतना संपन्न नहीं है। हालांकि, उनके जुनून ने उन्हें पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप चैंपियनशिप का खिताब दिला दिया। अजय के परिवार की तीन बेटियां भी पावर लिफ्टिंग में ब्लॉक स्तर पर चैंपियन हैं। वो अजय भी की तरह वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+