Shahjahanpur: फेसबुक पर युवक ने पोस्ट की धीरेंद्र शास्त्री की आपत्तिजनक तस्वीर, VHP नेता ने दर्ज कराया केस

Shahjahanpur News: बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आपत्तिजनक तस्वीरे फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में शाहजहांपुर पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ केज दर्ज किया है।

Dhirendra Shastri

Shahjahanpur News: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। बिहार की राजधानी पटना में बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी में सफर करने का मामला हो..या फिर भोपाल में धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में लगे पोस्टर का मामला।

वहीं, अब उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शख्स द्वारा उनके कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आपत्तिजनक तस्वीरे पोस्ट करने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने यह एफआईआर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता सुरेश शर्मा उर्फ पप्पू की शिकायत पर दर्ज की है। शाहजहांपुर सीओ तिलहर प्रियंका जैन ने बताया, 'धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आपत्तिजनक तस्वीर के मामले में आरोपी डभौरा गांव का रहने वाला है।'

बताया कि डभौरा गांव के रहने वाले इरशाद हुसैन ने अपनी फेसबुक आईडी से बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री का एक कथित अश्लील फोटो साझा किया। उन्होंने बताया कि वीएचपी नेता सुरेश शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जो पोस्ट साझा किया गया है, वह अश्लील है और उससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

Recommended Video

    शाहजहांपुर: बीच सड़क निकली राइफलें-पिस्टल, वीडियो वायरल

    वीएचपी नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की मानें तो मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खबर के मुताबिक, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की आपत्तिजक फोटो पिछले साल भी वायरल हुई थी।

    उस वक्त भी काफी हंगामा हुआ था और धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायियों ने मैनपुरी के किशनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+