बच्ची का मुंह दबाकर खेत में घसीट ले गया युवक, कपड़े में लगा खून देख परिजनों के उड़े होश

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में सात साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां पिता के साथ खेत पर गई बच्ची से गांव के युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची घर पहुंची तो परिजनों ने कपड़े में लगे खून को देखा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बच्ची का मुंह दबाकर घसीट ले गया युवक

बच्ची का मुंह दबाकर घसीट ले गया युवक

घटना थाना मदनापुर क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली सात साल की बच्ची अपने पिता के साथ खेत पर गई थी। शनिवार की रात पिता खेत पर काम करने लिए। बच्ची खेलते-खेलते खेत से कुछ दूर चली गई। तभी गांव का रहने वाला 18 साल सुरजीत खेत पर आ गया। युवक ने बच्ची का मुंह दबा लिया और खेत के पास के ही एक खेत में ले जाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया।

बच्ची के कपड़े में लगा था खून

बच्ची के कपड़े में लगा था खून

इधर, बच्ची का पिता अपने घर चला गया। कुछ देर बाद बच्ची भी घर पहुंच गई। बच्ची के कपड़े में खून लगा था। परिजनों ने बच्ची से पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। घबराए परिजन बच्ची को थाने जाने के बजाए सीधे सीएचसी पर लेकर पहुंचे, लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती जा रही थी। इसलिए बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

इसके बाद मदनापुर एसओ को सूचना दी, लेकिन बच्ची का मेडिकल नहीं हो सका। डॉक्टर ने बच्ची को दवा देकर बिना पुलिस रिपोर्ट के मेडिकल करने से इनकार कर दिया। बच्ची को वापस थाने पर भेजा गया, जहां पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है। वहीं, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+