गश्त पर निकली यूपी पुलिस भारी-भरकम मगरमच्छ को पकड़कर ले आई थाने, VIDEO

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में गश्त के लिए निकली पुलिस के हत्थे बदमाश तो नहीं चढ़े लेकिन एक भारी-भरकम मगरमच्छ उनकी गिरफ्त में आ गया। मगरमच्छ को पकड़कर पुलिस थाने ले आई जहां पुलिसकर्मियों ने मगरमच्छ को रस्सियों से बांधकर उसके साथ सेल्फी ली। फिलहाल वन विभाग ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर नदी में छोड़ दिया है।

Police caught crocodile and brought to thana

दरअसल थाना खुदागंज की पुलिस रात को गश्त पर निकली थी, इसी बीच थाने से 500 मीटर की दूरी पर नया गंज मोहल्ले में सड़क पर मगरमच्छ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ आबादी की तरफ जा रहा था। मगरमच्छ को देखकर पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया।

Police caught crocodile and brought to thana

मगरमच्छ को पुलिस की जीप में डालकर थाने लाया गया जहां उन्होंने उसके साथ सेल्फी खिंचवाई। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई। डीएफओ आदर्श कुमार का कहना है कि पुलिस को गश्त के दौरान रोड पर मगरमच्छ मिला था। वह थाने ले आए थे। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई थी। मगरमच्छ को पकड़कर नदी मे छोड़ दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+