जलाभिषेक के लिए जो रहे कांवड़ियों को गाड़ी ने कुचला, एक की मौत होने पर हाईवे किया जाम
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने कांवड़ियों के जत्थे को कुचल दिया। इस हादसे में एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा कांवड़िए घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने शाहजहांपुर-पीलीभीत नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल के साथ आलाधिकारी पहुंचे। समझाने के बाद भी कांवड़ियों ने जाम नहीं खोला। कांवड़ियों को समझाने का प्रयास देर रात तक चलता रहा।

घटना थाना खुटार क्षेत्र के पूरनपुर रोड की है, जहां रात लगभग 8 बजे एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक के ड्राइवर ने कांवड़ियों के जत्थे के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में जलाभिषेक करने जा रहे रजनीश नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई कावड़िए घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद टाटा मैजिक भी खाई में गिर गई। कांवड़ियों ने टाटा मैजिक के ड्राइवर की जमकर पिटाई की। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने शाहजहांपुर पीलीभीत नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। जाम लगने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कांवड़ियों ने कई घंटे तक जाम नहीं खोला। उनकी मांग थी कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही हादसा हुआ है। कांवड़िए डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। कांवड़ियों ने पुलिस पर लाठी चलाने का भी आरोप लगाया है।

मृतक कांवड़ियों के साथियों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही घटना हुई है। कई किलोमीटर चलने के बाद भी हाईवे पर पुलिस तैनात नहीं मिली। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन दौड़ रहे हैं। वह कांवड़ियों को भी कुचल रहे हैं। किसी तरह की सुरक्षा और सुविधा कांवड़ियों को नहीं दी जा रही है। आरोप है कि मौके पर आए पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया है। कांवड़ियों की मांग है कि मौके पर डीएम और एसपी आएं। देर रात तक जाम लगा रहा और पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही। खुटार एसओ संजय सिंह का कहना है कि एक्सीडेंट में एक कांवड़िए की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। कांवड़ियों ने जाम लगाया था जो अब खुलवा दिया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications