हे प्रभु..., निर्माणाधीन पुलिया पर लटक गई कार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में सड़क दुर्घटना का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि निर्माणाधीन एक पुलिया में फंसकर एक कर हवा में लटकी हुई है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है।
दरअसल, अलीगढ़ के रहने वाले नुमैर खान अपनी मां और छोटे भाई को कार में बैठाकर लेकर जरूरी काम से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि नुमैर शाहजहांपुर जनपद के जैतीपुर क्षेत्र अंतर्गत दातागंज फतेहगंज पूर्वी मार्ग से जा रहे थे और घने कोहरे के चलते रास्ता ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था।

कार लेकर हुए मरुआ झाला गांव के समीप पहुंचे इस दौरान गांव में सड़क पर एक पुलिया के निर्माण का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते नुमैर को पुलिया दिखाई नहीं दी और वे कार लेकर पुलिया के ऊपर से गुजरने लगे। इसी दौरान पुलिया का एक हिस्सा नीचे गिर गया और ईंट के बने पीलर में फंसकर कार हवा में लटक गई।
दुर्घटना में जहां कर क्षतिग्रस्त हो गई वहीं नुमैर की माँ को गंभीर चोट लग गई। आरोप लगाया गया की कार्यदायी संस्था द्वारा वहां पर कोई अवरोध नहीं लगाया गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ।
नुमैर द्वारा यह भी आरोप लगाया गया की दुर्घटना के बाद उन्होंने कार्यदाई संस्था के लोगों को फोन किया तो वहां आने के बाद कार्यदाई संस्था के लोग उनके साथ बदसलूकी किया और उनकी मां के गले से सोने की चेन को उन लोगों ने छीन लिया।
नुमैर द्वारा इस मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं इस दुर्घटना के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications