शाहजहांपुर: कोविड अस्पताल की छत से कूदी नर्स, वीडियो में मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की छात्रा ने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। छत से कूदने से पहले छात्रा ने अपना वीडियो भी बनाकर वायरल किया है। छात्रा ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही अन्य स्टाफ ने भी मेडिकल प्रशासन पर धमकाने और शोषण करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
घटना थाना तिलहर क्षेत्र के वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की है, जहां कल्पना नाम की छात्रा मेडिकल कॉलेज की छत से कूद गई। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। छत से कूदने से पहले छात्रा ने अपना वीडियो बनाकर मेडिकल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद छात्रा के दूसरे साथियों ने भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। छात्राओं और मेडिकल स्टाफ का आरोप है कि उन्हें यहां धमकाया जाता है और जान से मारने की धमकी दी जाती है।
कॉलेज इससे पहले भी कई मामलों में सवालों के घेरे में रहा है
बता दें, कॉलेज इससे पहले भी कई मामलों में सवालों के घेरे में रहा है। पहले भी मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। यही वजह रही कि आज मेडिकल कॉलेज प्रशासन के उत्पीड़न के चलते छात्रा ने अपनी जान देने की कोशिश की। फिलहाल छत से कूदने वाली छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications