खुद ही छाप लेता था 2 हजार के नोट, जमीन से सोना खुदवाने का झांसा दे 9 लाख ठगे तो पकड़ा गया

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जो अलग-अलग तरह के अपराधों में लिप्त था। वह लोगों को कनाडा भिजवाने के नाम पर फर्जी वीजा दिलाता था, खुद ही 2 हजार के नोट छाप लेता था और जमीन में गड़ा सोना निकलवाने का झांसा देकर भी ठगी करता था। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो पता चला कि वह अपने घर के अंदर रहकर ही पूजा-पाठ करके महिलाओं को भी ठगा करता था। इतना ही नहीं, उसके मां-बाप भी उसकी तरह ही वारदात में लिप्त रहते थे। इसलिए, पुलिस उसके मां और पिता को भी तलाशने में जुट गई है।

Shahjahanpur: man arrested who was involved in various types of crimes

मामला पुवायां थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी हरविंदर सिंह ने थाना जैतीपुर निवासी हरपाल सिंह पर एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि ठग हरपाल से उसकी गांव में मुलाकात हुई थी। हरपाल ने मेरे बेटे को कनाडा भेजने का झांसा दिया। जिसके लिए उसने हरपाल को 9 लाख रुपये दिए थे। साथ ही उसने जमीन मे गड़ा सोना भी निकालने की बात की। कनाडा भेजने और सोना निकालने के झांसे में आ गए और हरपाल को सारे पैसे दे दिए। लेकिन जब ठगे जाने का अहसास हुआ। तब उससे पैसे मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ठग घर के अंदर दो-दो हजार के नोटो को रंगीन छापने का काम करता है और घर के अंदर तांत्रिक का भी काम करके लोगों को ठगे जाने का काम करता है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार के प्रयास किए, लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य का कहना है कि आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस पूरे मामले में मां और पिता ने भी साथ देते थे। अब आरोपी के माता पिता की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+