महिला को घसीटकर ले जा रहा था तेंदुआ, दिव्यांग पति ने बहादुरी से लड़कर बचाई जान
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला की आवाज सुनकर बुजुर्ग दिव्यांग पति ने पांच मिनट तक तेंदुए का सामना किया और आखिर दिव्यांग पति ने बुजुर्ग पत्नी को तेंदुए से बचा लिया और तेंदुआ भाग निकला। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुइ है।

दिव्यांग बुजुर्ग पति ने तेंदुआ का सामना किया
घटना थाना बीती रात करीब 12 बजे की है। थाना सिंधौली के ग्राम खंडसार निवासी 63 साल के राम स्वरूप और उनकी 62 साल पत्नी सूरजा देवी कच्चे घर के अंदर सोने की तैयारी कर रही थीं। उनके बेटे रामौतार और सत्यदेव सो चुके थे। परिजनों के मुताबिक तभी घर के अंदर तेंदुआ आ गया और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया।

तेंदुआ का गला दबा दिया
तेंदुए के हमले मे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी तेंदुआ बुजुर्ग महिला को खींचकर ले जाने लगा। चीखपुकार सुनकर बुजुर्ग महिला के दिव्यांग पति राम स्वरूप घर के अंदर पहुंचे और उसने तेंदुए से अपनी पत्नी की जान बचाई। इतना ही नहीं बुजुर्ग पति पांच मिनट तक तेंदुए से लड़ता रहा। और इसी बीच उन्होंने तेंदुए का गला दबा दिया। खुद की जान खतरे में देखकर आखिर तेंदुए को वापस भागना पड़ा।

दोनों का चल रहा इलाज
उसके बाद घायलों के बेटे आ गए और उन्होंने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुइ है। ईएमओ डॉक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि घायल बुजुर्ग पति-पत्नी को लाया गया है। उनके ऊपर तेंदुए ने हमला किया है। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications