फेसबुक कमेंट में विवाद के बाद फायरिंग, रॉड से हमला, चार घायल
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मस्जिद का चंदा देकर लौट रहे चार दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की घटना सामने आई है। यहां चार दोस्तों को घेरकर उनके पर फायरिंग की गई। फायरिंग में दोस्तों को गोली लगी। साथ ही दबंगों ने दो दोस्तों को लोहे की रॉड से जमकर पीटा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया ये भी जा रहा है कि फेसबुक पर कमेंट्स करने को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटना थाना सदर बाजार के चांदनी वाली पुलिया के पास है। यहां बीती रात चार दोस्त 27 वर्षीय उस्मान अपने दोस्त वसीम, जहीर के साथ मोहल्ला शाहबाजनगर स्थित एक मस्जिद के लिए चंदा देकर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह चांदनी वाली पुलिया के पास पहुंचे। तभी वहां पर पहले से घात लगाए बैठे दानिश ईरम समेत आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया। उसके बाद सबने दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की।
दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला किया था जिसमें सभी लोग घायल हो गए। उसके बाद दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी जिसमें जहीर और पास मे खङे दूध बेचने वाले रवी यादव को गोली लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ जमीन पर पड़े चार घायल तड़प रहे थे। तभी स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
घायलों के साथ आए दोस्तों के मुताबिक, घायल उस्मान के दोस्त का किसी से फेसबुक पर कमेंट्स करने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उस्मान अपने दोस्त के साथ कमेंट्स वाले युवक से बात करने गया था। उसके बाद रात में दबंगों ने सभी को रास्ते मे घेरकर घटना को अंजाम दे डाला। ईएमओ डाक्टर राहुल यादव का कहना है कि चारों घायलों का इलाज किया जा रहा है। दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications