स्वामी चिन्मयानंद से छात्रा ने मांगी थी 5 करोड़ की रंगदारी! कोर्ट में होंगे 164 के बयान
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को राजस्थान से उसके एक दोस्त के साथ बरामद कर लिया गया है। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि पूर्व भाजपा सांसद और पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की ओर से छात्रा के खिलाफ पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

राजस्थान से बरामद हुई छात्रा
भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को शाहजहांपुर पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा अपने एक दोस्त के साथ देखी गई थी।
लड़की के कोर्ट में कराए जाएंगे 164 के बयान
डीआईजी बरेली रेंज राजेश कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि छात्रा को शाहजहांपुर लाया जा रहा। लड़की का दोस्त संजय भी पकड़ा गया है। लड़की के कोर्ट में 164 के बयान कराए जाएंगे। छात्रा के कोर्ट के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, स्वामी चिन्मयानंद से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि लड़की के लापता होने और 5 करोड़ की रंगदारी मामले के तार आपस में जुड़े हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications