लाउडस्पीकर बजाने से कर दिया मना तो पति-पत्नी को मार दी गोली

शाहजहांपुर। यूपी में शाहजहांपुर के एक गांव में सत्संग का आयोजन था। पंडाल में लाउडस्पीकर लगाए गए थे। सत्संग चल रहा था कि वहां गांव के ही कुछ दबंग आ गए और गालीगलौज करने लगे। वह लाउडस्पीकर बजाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने पति-पत्नी को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

drunk man shot husband and wife over loudspeaker issue

घटना थाना निगोही के प्रथ्वीपुर गांव की है। यहां शुक्रवार को नन्हेलाल के घर के बाहर धार्मिक कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम की तैयारी रात में की जा रही थी। पंडाल में लाउडस्पीकर लगाए गए थे। इसी बीच गांव का दबंग तेजपाल अपने साथियों के साथ शराब के नशे में वहां आ गया। उसके बाद दबंग नन्हेलाल से लाउडस्पीकर बजाने को कहा लेकिन, नन्हेलाल ने इनकार कर दिया। इसके बाद दबंग को गुस्सा आ गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

देखते ही देखते दबंग तेजपाल ने नन्हेलाल को गोली मार दी। नन्हेलाल के पेट में गोली लगी तो आवाज सुनकर उनकी पत्नी विमला भी बाहर आ गईं और उसने पति को बचाने की कोशिश की लेकिन, दबंगों ने महिला को भी गोली मार दी। गोली महिला के हाथ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हालत दोनों की गंभीर बनी हुई है।

घायल पति-पत्नी के बेटे ओमकार का कहना है कि घर के बाहर सत्संग होना था। उसकी तैयारी की जा रही थी। तभी गांव का दबंग तेजपाल आ गया और लाउडस्पीकर बजाने की जिद करने लगा। पिता ने विरोध किया तो उसने गोली मार दी। बचाने आई मां को भी गोली मार दी। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की घटना हुई है। जिसमें पति-पत्नी को गोली लगी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+