कमल की वजह से मायावती सपाइयों के बीच सुरक्षित: केशव प्रसाद मौर्य

Shahjahanpur News, शाहजहांपुर। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) मंगलवार को शाहजहांपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बसपा (BSP) गठबंधन पर जमकर हमला बोला। मौर्य ने कहा, हार का अहसास होने की वजह से अखिलेश ईवीएम का दुखड़ा रो रहे हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि कमल की वजह से मायावती (Mayawati) सपाइयों के बीच सुरक्षित थी।

deputy cm keshav prasad maurya attacks on akhilesh yadav and Mayawati

मंगलवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए शाहजहांपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, हमारे जवान दुश्मन को घर में घुसकर मार रहे हैं। कमल का बटन दबाना जैसे आतंकवाद का गला दबाना है। इस दौरान उन्होंने सपा बसपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता मोदी पर आरोप लगाते है। इसका जवाब अब जनता देंगी। सबको पता है कि देश को किसने लूटा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जीजा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। लेकिन हमारी सरकार बनते ही उनके उपर भी कार्रवाई हुई।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी मे अखिलेश यादव और मायावती जनसभा करने गई थी। वहां पर सभी सपाई थे। हम मायावती से पूछना चाहते है कि क्या वह सपाइयों के बीच सुरक्षित रहे पाती। लेकिन प्रदेश में कमल की सरकार है। इस वजह से मायावती सपाइयों के बीच सुरक्षित थी। बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा करने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें:- शाहजहांपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+