VIDEO: झूले वाले ने पैसे मांगे तो दबंगों ने लाठियों से फोड़ा सिर, भीड़ बनी रही तमाशबीन
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में रामलीला मेले के दौरान एक झूले वाले को दबंगों ने बुरी तरह प्रताड़ित किया। पैसे मांगने पर दबंगों ने झूला झुलाने वाले का सिर भी फोड़ दिया। झूला झुलाने वाले में लाठी-डंडे लगते रहे लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी उन दबंग बिगडैलों को नहीं रोका। न ही पुलिस उसे बचाने आई।

झूले वाला युवक लहुलुहान हो गया
घटना थाना निगोही के रामलीला मेले की है। यहां बच्चों को खुशी-खुशी झूले झुला रहे एक युवक को दबंगों से पैसे मांगना भारी पड़ गया। आधा दर्जन दबंग लोग उस पर चील-कौओं की तरह टूट पड़े। युवक लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आधा घंटे तक युवक पिटता रहा और मेले में तैनात एक भी पुलिसकर्मी युवक को बचाने नहीं पहुंचा। अब वह लहुलुहान हालत में युवक अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस सोती रही?
वहीं थाने के इंस्पेक्टर को रामलीला मेले में हुइ घटना के बारे में पूछा तो उसे जानकारी ही नहीं थी। बता दें कि रामलीला मेले मे अवैध रूप से लगी डांस पार्टी मे बार-बालाएं जमकर अश्लील डांस करती हैं और यहां सिपाही अश्लील डांस देखने आते हैं। उनकी सुरक्षा में भी मुस्तैद रहते हैं। घटना के एक घंटे बाद तक थाने के एसओ को घटना की जानकारी नहीं थी। जबकि, रामलीला मेले में पुलिस सहायता केंद्र भी बना है।

युवक की पिटाई का वीडियो वायरल के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध ली। वहीं, यहां के जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जांच की बात कही। एसओ राजेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि हमें घटना की जानकारी नही हैं, जल्द ही कुछ किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications