शाहजहांपुरः तबीयत हुई खराब तो पीपल के पेड़ के नीचे लेट गए मरीज
शाहजहांपुर। एक तरफ जहां सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में ऑक्सीजन और दवाओं की पर्याप्त मात्रा में होने की बात कह रहे हैं। वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सरकार की सभी दावों को खोखला साबित कर रही हैं। ताजा मामला प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का है, जहां चार-पांच लोगों को जब सांस लेने में परेशानी हुई तो ऑक्सीजन सिलेंडर ढूंढने लगे। इस दौरान किसी ने उनसे कहा कि पीपल के पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन देता है।

इसके बाद 5 मरीजों को तीमारदार अपने साथ तिलहर में स्थित मैरिज लॉन रोड पर जाकर एक पीपल के पेड़ के नीचे लेटा दिया। हालांकि इस दौरान मरीजों को पेड़ के नीचे लेटा देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तिलहर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज मोहल्ले के रहने वाले कई परिवार के लोग करीब तीन दिन से फतेहगंज गैसरा जाने वाली सड़क किनारे मौजूद पीपल के पेड़ के नीचे पड़े हुए हैं।
उनकी हालत कई दिन से खराब थी। लेकिन जब उन लोगों ने अस्पताल में एंटीजन टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन संक्रमण के लक्षण सभी के अंदर थे। अस्पताल वालों ने रिपोर्ट देखने के बाद भर्ती करने से मना कर दिया। घर में सभी की हालत खराब होने लगी। फिर ऑक्सीजन सिलेंडर भी कहीं नहीं मिला।
इस दौरान किसी ने परिवार के सदस्यों को बताया कि पीपल के पेड़ के नीचे भरपूर ऑक्सीजन मिलेगी। दो दिन से 5 मरीज पीपल के पेड़ के नीचे लेटे हुए हैं। तिलहर विधायक रोशनलाल भी पेड़ के नीचे लेटे मरीजों से मिलने के लिए पहुंचे और उन्हें जल्द से जल्द डॉक्टरी सहायता दिलाने के लिए उन्होंने प्रयास शुरू किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications