हनुमान की जात बतानेवालों को 2019 में सबक सिखाएंगे: जितिन प्रसाद
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। कुछ दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का हनुमान को दलित बताए जाने के बयान देने के बाद से देशभर के कई नेता हनुमान जी के पीछे पड़ गए हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। जो लोग हनुमान जी की जात और उनका धर्म बता रहे हैं उनको हनुमान जी 2019 मे सबक सिखा देंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में तिवारी परिवार का बेटा मार दिया जाता है और बुलंदशहर मे इंस्पेक्टर मार दिया जाता है और आरोपी खुलेआम घूमते रहते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने शनिवार को योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बजरंगबली की जाति बताने वालों को जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बुलंदशहर में एक इंस्पेक्टर मार दिया जाता है और आरोपी अभी भी खुलेआम घूमते रहते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बजरंगबली की जाति बताने वालों को जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। इस दौरान जितिन प्रसाद ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। जितिन प्रसाद का कहना है कि जो मुख्यमंत्री हनुमान जी की जात बता रहे हैं। बीजेपी के एक मंत्री उनका धर्म बता रहे हैं। जनता समझ चुकी है कि धर्म को किस पार्टी ने राजनीति से जोड़ा है। 2019 मे जनता हनुमान का धर्म और जात बताने वालों को सबक सिखाएंगे।
उन्होंने लखनऊ में मैनेजर हत्याकांड और बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या पर कहा कि सरकार कर क्या रही है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। लखनऊ में तिवारी परिवार के बेटे की खुलेआम हत्या कर दी जाती है। वहीं बुलंदशहर में इंस्पेक्टर को मौत के घाट उतार दिया जाता है। वहीं दुर्भाग्य की बात है कि हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। इसलिए आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।












Click it and Unblock the Notifications