चिन्मयानंद की 'तेल मालिश' के बाद छात्रा का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, कार में दोस्तों के साथ कर रही ये बातचीत

शाहजहांपुर। यौन शोषण के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के कई आ​पत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने हड़कंप मचा हुआ है। उधर, चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा के भी कुछ वीडियो सामने आए हैं, जो यकीनन उसके लिए भी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। इस वीडियो में छात्रा की अपने मित्रों के साथ पांच करोड़ की रंगदारी के संबंध में बातचीत हो रही है।

कार में दोस्तों के साथ बातचीत करती छात्रा का वीडियो वायरल

कार में दोस्तों के साथ बातचीत करती छात्रा का वीडियो वायरल

वीडियो में युवक आपस में पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले मैसेज पर बात कर रहे हैं। छात्रा कार में पीछे की सीट पर अपने बगल में बैठे एक युवक की ओर इशारा करके कहती है कि इन्होंने ही सिम दिया था। तभी गाड़ी में ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा युवक बोलता है कि तुम्हें मैसेज भेजने की जरूरत क्या थी। वह कोई छोटा-मोटा आदमी नहीं, बाप आदमी है। इसी दौरान वह एक शख्स का नाम लेते हुए कहता है कि अगर वह हाथ खींच ले तो सोचो क्या होगा।

लड़की से तेल मालिश करवाते नजर आ रहे चिन्मयानंद

लड़की से तेल मालिश करवाते नजर आ रहे चिन्मयानंद

बता दें, स्वामी चिन्मयानंद को लेकर मंगलवार को एक दर्जन से ज्यादा वीडियो वायरल हुए हैं। शुरुआत के वीडियो में स्वामी चिन्मयानंद नग्न अवस्था में एक लड़की से अपने शरीर की तेल मालिश करवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच बातचीत भी सुनाई दे रही है। हालांकि, वीडियो पर 2014 की तारीख नजर आ रही है।

चिन्मयानंद के वकील ने कहा- बदनाम करने की साजिश

चिन्मयानंद के वकील ने कहा- बदनाम करने की साजिश

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए स्वामी चिन्मयानंद को बदनाम करने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो पर सन 2014 की डेट नजर आ रही है। उन्हें एसआईटी की टीम पर पूरा भरोसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+