प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए FB पर फोटो अपलोड करना सरकारी कर्मचारी को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में जिला प्रशासन ने आचार सहिंता का उल्लंघन का संज्ञान लेते हुए सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कर्मचारी पर आरोप है कि वह राजनीति कार्यक्रम में शामिल होकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जो आचार सहिंता का खुलेआम उल्लंघन है। ऐसे मे संज्ञान लेते हुए कर्मचारी के खिलाफ सुस्गंत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

case registered against government employee for violation of model code

दरअसल लोकसभा चुनाव के चलते चुनाव आचार सहिंता लागी हुई है। थाना खुदागंज निवासी राम सरन सिंह नगर पंचायत खुदागंज मे लिपिक के पद पर तैनात है। लेकिन उन्होंने खुलेआम चुनाव आचार सहिंता की धज्जियां उड़ाई। उनके ऊपर आरोप है कि वह लगातार राजनीति पार्टियों के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते रहे हैं। उन कार्यक्रम के फोटो भी लगातार वह सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जबकि सरकारी कर्मचारी किसी भी पार्टी के लिए काम नहीं कर सकता है। ऐसे में जिला प्रशासन ने इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेकर आरोपी लिपिक के खिलाफ सुस्गंत धाराओं के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

case registered against government employee for violation of model code

सीडीओ महेन्द्र सिंह तमर का कहना है कि सरकारी कर्मचारी राजनीति कार्यक्रम मे प्रतिभाग कर कार्यक्रम के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। संज्ञान लेकर उस लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+