Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बैंड-बाजा और बारातियों के साथ नामांकन के लिए पहुंचा दूल्हा, सेहरा बांधकर कलेक्ट्रेट में की एंट्री

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक अनोखा नामांकन जो शहर मे बना रहा चर्चा का विषय। नामांकन कराने के लिए संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी बैंड बाजे और बारातियों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। धूमधाम से नामांकन कराने के लिए निकले प्रत्याशी को पुल ने रास्ते में रोक लिया और बैंड-बाजा, बारातियों को आगे नहीं जाने की सलाह दी। उसके बाद दूल्हा प्रत्याशी खुद नामांकन कराने के लिए घोड़े पर सवार होकर गया।

प्रत्याशी दूल्हा बनकर नामांकन करने पहुंचा

प्रत्याशी दूल्हा बनकर नामांकन करने पहुंचा

बता दें कि आज ही प्रत्याशी की शादी की सालगिरह भी है। उसका कहना है कि चुनाव के बाद जीत का गिफ्ट उसकी पत्नी को मिलेगा। आपको बता दें कि ये प्रत्याशी अभी तक 18 चुनाव लड़ चुका है। दरअसल इस प्रत्याशी का नाम है, वैधराज किशन। संयुक्त विकास पार्टी के टिकट पर प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव का नामांकन कराने के लिए पहुंचे। लेकिन वह बैंड बाजे के साथ और गाना गाते हुए जिला कलेक्ट्रेट जा रहे थे। उनके साथ कुछ बाराती भी थे।

पुलिस ने रोका

पुलिस ने रोका

आचार सहिंता का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने रास्ते में दूल्हा प्रत्याशी को रोक लिया। उसके बाद बैंड बाजा बंद करा दिया गया। बारातियों को भी जाने की सलाह पुलिस ने दी। उसके बाद घोड़े पर सवार होकर प्रत्याशी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बने नामांकन कक्ष तक गया।

नामांकन के दिन है शादी की सालगिरह

नामांकन के दिन है शादी की सालगिरह

जिस वक्त ये प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए बैंड बाजे के साथ जा रहा था। तभी चर्चा का विषय बन गया। इस प्रत्याशी की आज शादी की सालगिरह भी है। यही कारण है कि प्रत्याशी ने आज नामांकन कराया है।

18 चुनाव लड़ चुके

18 चुनाव लड़ चुके

प्रत्याशी का कहना है कि वह राष्ट्रपति के चुनाव से लेकर छोटे 18 चुनाव लड़ चुके हैं। ये लोकसभा का चुनाव 19वां है। उनका कहना है कि उसके पास धन नहीं है। इसलिए वह बैंड बाजे के साथ आए हैं। ये बैंड-बाजा भी लोगों के सहयोग से मिला है।

अब मांगेंगे वोट

अब मांगेंगे वोट

उनका कहना है कि आज मेरी शादी की सालगिरह है। इसलिए आज नामांकन कराया है। उनका कहना है कि चौकीदार कहने वाले लोग झूठे हैं। लेकिन हम झूठे नहीं है। वह धन और बल के साथ चुनाव लड़ते हैं, लेकिन हम सच्चाई पर लड़ते हैं। उनका कहना है कि नामांकन कराने के बाद वह जनता से वोट मांगना शुरू करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+