शादी में दुल्हन के भाई ने दूल्हे से किया मजाक, मारपीट के बाद बैरंग लौटी बारात

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दुल्हन के भाई को दूल्हे के साथ मजाक करना महंगा पड़ गया। दूल्हे ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। विवाद ज्यादा बढने पर बारात वापस कर दी गई।

brother in law joke with the groom at the wedding

जानकारी के अनुसार, मामला शाहजहांपुर रोजा क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में शनिवार रात बारात आई थी। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोग घर के बाहर डांस कर रहे थे। तभी दुल्हन के भाई ने दूल्हे से मजाक शुरू कर दिया। जिस पर दूल्हा भड़क उठा। दोनों में कहासुनी तक हो गई। इस बीच अन्य बाराती भी मौके पर पहुंच तो विवाद बढ़ गया। दुल्हन के पिता ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित दूल्हे ने उनसे मारपीट शुरू कर दी।

दुल्हन के भाई व अन्य ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। उन्होंने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। शादी में हंगामा व मारपीट होने की भनक लगने पर गांव के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन लड़की पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बारात को बैरंग वापस लौटा दिया। इलाके में बगैर दुल्हन के वापस लौटे दूल्हे का मामला चर्चा का विषय बना रहा।

ये भी पढ़ें:- शाहजहांपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+