दूल्हे पक्ष की लड़की के डांस का बनाया वीडियो तो हुआ बवाल, बैरंग लौटी बारात

शाहजहांपुर। एक छोटे से विवाद की सजा यहां दूल्हा और दुल्हन को भुगतनी पड़ी। दूल्हे के साथ चल रही लड़कियों ने बीच रोड पर डांस किया तो दुल्हन पक्ष के एक युवक ने वीडियो बना लिया। जिसके बाद डांस कर रही लङकी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष आमने-सामने आ गए। वहीं, दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया और दूल्हा पक्ष ने भी बगैर दुल्हन के बारात वापस ले जाने की ठान ली।

girl dancing, shahjahanpur, दूल्हे , Bride, Uttar Pradesh, Wedding, दुल्हन ने लौटाई बारात, भड़क गई, बाराती, उत्तर प्रदेश , groom, दुल्हन

इससे भी बड़ा विवाद तब और हो गया, जब बाराती दान-दहेज में दिया गया सामान वापस किये बगैर जाने लगे। इतने में दुल्हन पक्ष ने बारातियों को करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में एक-दूसरे को सामान लौटाने का फैसला कराकर बारातियों को वापस भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार को दिन में थाना कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली से एक बारात आई। दुल्हन पक्ष की तरफ भी बारातियों के स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली गई थी। बारात में खाने का भी इंतजाम चल रहा था। दिल्ली से आई बारात दुल्हन के घर से कुछ दूर पर रूक गई और वहां से दूल्हे के साथ कुछ लड़कियां बीच रोड पर डांस करती हुई चलने लगीं। तभी डांस करते हुए एक लङकी का वीडियो दुल्हन पक्ष के एक युवक ने बना लिया। वीडियो बनता देख लङकी को गुस्सा आ गया और उसने युवक को एक थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि उस वक्त बीच-बचाव करा दिया गया। कुछ समय बाद फिर उसी युवक ने वीडियो बनाने की कोशिश तो बात ज्यादा बिगड़ गई। बात बारात वापस लौटने तक पहुंच गई। इधर दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: "सचिन मैं तुमसे प्यार नहीं करती..", यह लिखकर 14 साल की किशोरी फंदे पर झूली

दुल्हन के पिता ने निकाह कराने से साफ इनकार कर दिया। उधर दूल्हा पक्ष भी बगैर दुल्हन के बारात ले जाने पर अड़ गए। हालांकि दोनों पक्षों के कुछ ऐसे लोग भी बीच में आए जिन्होंने चहा कि ये शादी हो जाए। रात हो चुकी थी। तब दुल्हन के पिता ने बताया कि वह एक महीने पहले ही दिल्ली से खरीदकर दान-दहेज दे चुके हैं और अब दिया हुआ दहेज वापस चाहिए। इतने में दूल्हा पक्ष भागने की कोशिश करने लगा तो दुल्हन पक्ष ने उनको करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। तभी दुल्हन पक्ष ने डायल-100 पुलिस को फोन किया।

ये भी पढ़ें: बच्ची को अपशब्द बोलना पड़ा युवक को भारी, महिलाओं ने चप्पल से सरेराह की धुनाई, वीडियो

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों में बात कराकर समझौताा कराया। दोनों पक्ष एक-दूसरे को दिया हुआ सामान वापस करने पर राजी हो गए। उसके बाद ही दूल्हा वापस दिल्ली जा सका। बगैर दुल्हन के बारात वापस लौटना इलाके में खास चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: एक बात सुनकर ही टूट जाते हैं इस गांव में लड़कों के रिश्ते, बुजुर्गों के मन में भी बैठ गया है यह डर

थाना कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी का कहना है कि थाने पर कोई पक्ष नहीं आया था। लेकिन जानकारी आई थी कि डायल 100 पुलिस को फोन करके बुलाया गया था। उनके द्वारा हमें सूचना मिली थी। लेकिन डायल 100 टीम के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे को दिया गया समान वापस लोटाने पर राजी हो गए थे। थाने पर किसी पक्ष ने लिखित सूचना नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: शोहदे के आतंक से परेशान नाबालिग छात्रा को छोड़ना पड़ा स्कूल, तमंचा दिखा अस्मत लूटने की करता था कोशिश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+