शोहदे के आतंक से परेशान नाबालिग छात्रा को छोड़ना पड़ा स्कूल, तमंचा दिखा अस्मत लूटने की करता था कोशिश

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई में एक शोहदे के आतंक से परेशान नाबालिग छात्रा को अपनी कोचिंग छोड़नी पड़ गई। वह शोहदा तमंचा लिए उसकी अस्मत लूटने की कोशिश करता था। जहां से वह छात्रा जाती थी, उसी रास्ते पर आए दिन जोर-जबरदस्ती ​करता था। शिकायत मिलने के बाद एएसपी ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने ​के आदेश दिए हैं।

 अस्मत लूटने की कोशिश, हरदोई, उत्तर प्रदेश, आतंक, नाबालिग छात्रा, कासिमपुर, Trying to rob the fate, Hardoi, Uttar Pradesh, Terror, minor girl, Kasimpur, crime, Brutal youth, Physical assault, uttar pradesh police

पुलिस ने अनसुनी की पीड़िता की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, मामला कासिमपुर थाना इलाके का है। यहां शैलेन्द्र कुमार नाम के सिरफरे ने एक 16 वर्षीय किशोरी का राह निकलना मुश्किल कर दिया। उसके आतंक से व​ह किशोरी इतनी परेशान हो गई कि स्कूल जाना ही छोड़ दिया। एक रोज तो सिरफरे ने तमंचा लेकर भी इज्जत लूटने की कोशिश की। हालांकि, खेतों में काम कर रहे लोगों को देख पीछे हट गया। उसने किशोरी को बाद में हवश का शिकार बनाने की धमकी दी।

कई बार किशोरी से जोर-जबरदस्ती की गई। पीड़ित किशोरी की ओर थाने में शिकायत भी की गई, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। सीओ तक को शिकायती पत्र लिखे गए। इसके बाद एएसपी ज्ञानजंय सिंह के पास पहुंची। पीड़िता को रोते बिलखते देख एएसपी का दिल पिघल गया। एएसपी ने तुरंत इस मामले में कार्यवाई व मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+