शाहजहांपुर: चौकी में शिकायत लेकर आए युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उत्तर प्रदेश की पुलिस एक चौकी में युवक की बेरहमी से पिटाई कर रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आलाधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

बेलगाम पुलिस की यह करतूत चौक कोतवाली के राजघाट पुलिस चौकी की है। एक युवक को चौकी के अंदर पुलिस लात-घूंसों से बेरहमी से पीट रही है। पुलिस ने युवक को गिरा-गिराकर पीटा। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पुलिस चौकी पर एक फरियाद लेकर पहुंचा था। उसको फरियाद की जगह पर सिर्फ बेरहमी से पिटाई मिली।
पुलिस युवक को बेरहमी के साथ पीटने के बाद चौकी पर बने कमरे के अंदर घसीट ले गई। इसके बाद अंदर क्या हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस आलाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है और उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications