सात फेरे के बाद विदाई से पहले दुनिया छोड़ गई दुल्हन, मैरिज हॉल से उठी अर्थी
shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में धूमधाम से बारात आई। दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए मां बाप ने आशिर्वाद दिया। लेकिन विदाई से पहले दोनो ही परिवारों मे कोहराम मच गया। क्योंकि दुल्हन के सीने मे दर्द उठने से दुल्हन ने विदाई से पहले दुनिया को अलविदा कह दिया। जहां बड़ी धूमधाम से दोनो परिवार खुशियाँ मना रहे थे वहीं कुछ ही देर बाद मैरिज हॉल से सिर्फ चीखपुकार की आवाजें आ रही थीं।

दुल्हन की मौत से टूटा दूल्हा
विदाई से पहले दुल्हन की मौत से पिता और दुल्हा बिल्कुल टूट चुका था। दुल्हन की चिता को मुखाग्नि दुल्हन के पिता ने दी। दुल्हन बनी युवती की मैरिज हॉल से अर्थी उठी तो देखने वालो के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। थाना आरसी मिशन के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिनेश कुमार ने अपनी बेटी शिवानी की शादी अपनी बहन के बेटे विनीत से तय की थी। दूल्हा विनीत फतेहपुर पूर्वी का रहने वाला है।

सात फेरे के बाद दुल्हन की मौत
सोमवार की रात दुल्हा विनीत बड़ी धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन को लेकर मैरिज हॉल पहुंचा था। शादी मे दोनों ओर के मेहमानों ने खाना खाया और सभी ने खुशनुमा माहौल मे सभी रस्में भी अदा की। उसके बाद दुल्हन और दुल्हा अपने-अपने कमरे मे आराम करने के लिए पहुंचे थे। दुल्हा-दुल्हन ने साथ जीने-मरने कि कसमें खाईं और सात फेरे भी लिए थे। लेकिन सुबह मे अचानक मैरिज हॉल मे खबर फैली कि दुल्हन की मौत हो गई।

मौत से मचा हड़कंप
दुल्हन की मौत की खबर सुनकर शादी में आए मेहमानों मे हङ़कंप मच गया। इधर खबर सुनते ही दुल्हा भी सदमे मे चला गया। लेकिन कुछ देर बाद साफ हो गया कि दुल्हन के सीने मे अचानक दर्द उठ था और डॉक्टर को भी बुलाया गया था। लेकिन तब तक दुल्हन दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। मैरिज हॉल से दुल्हन की डोली नही बल्कि अर्थी उठी।

पिता ने बेटी को दी मुखाग्नि
ये देखकर सभी के आंखों मे आंसू थे और बेटी को मुखाग्नि पिता ने दी। दुल्हन की मां की दो साल पहले बिमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसके बाद अब पिता की एक लौती बेटी भी दुनिया से जा चुकि है। पिता बिलकुल बेटी की मौत से पूरी तरह टूट चुका है। फिलहाल बगैर दुल्हन के मायूस होकर दुल्हा वापस अपने घर लौट गया। वहीं मृतका के पिता का कहना है कि दो साल पहले पत्नी की बिमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से बेटी काफी परेशान रहती थी। हमने अपनी बहन के बेटे से शादी तय की थी। लेकिन विदाई से पहले ही मेरी बेटी ने दुनिया को छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications