Shahdol News : जैतपुर वन क्षेत्र में भालू परिवार को देख रोमांचित हुए लोग, कैमरे में कैद हुआ परिवार

जैतपुर रेंज के ग्राम कोटा से एक ऐसा विडियो सामने आया है, जिसमें भालुओं की फैमिली सड़क पार कर रही है।

Shahdol Bear Family

शहडोल जिले के जैतपुर वन क्षेत्र में सड़क पार कर रहे भालू के परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है। जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में जाते वक्त रास्ते भर भालुओं ने मस्ती की, जिसका वीडियो राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है।

जैतपुर वन परिक्षेत्र में लोगों ने सुबह एक मादा भालू को सड़क पार करते देखा तो वहां से गुजर रहे लोग जंगली भालू को देखकर सहम गए। भालू को देख रोमांचित हुए लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोटा गांव के पास जैतपुर वन परिक्षेत्र का है। वीडियो में एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ सड़क पार करती नजर आ रही है। अब आसपास के इलाके में घूम रहे इन जंगली भालुओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है.

Recommended Video

    जैतपुर वन क्षेत्र में भालू परिवार को देख रोमांचित हुए लोग, कैमरे में कैद हुआ परिवार

    शहडोल जिला वन्य जीवों का क्षेत्र बनता जा रहा है। उमरिया में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान होने के कारण जंगली जानवरों भालू, चीतल, बाघ, तेंदुआ, की आवाजाही अक्सर रिहायशी इलाकों में देखी जाती है। इस भालू फैमिली वीडियो में जैतपुर रेंजर राहुल शिकारवार का कहना है कि जैतपुर वन परिक्षेत्र में बड़ी संख्या में भालू हैं। इसलिए भालुओं को अक्सर इसी तरह दिखाया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+