Shahdol में बाइक पर शव ले जाते Video Viral, लापरवाहों पर सख्त सरकार, दोषियों पर होगा एक्शन
बाइक पर बेटी का शव ले जाते सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे शहडोल का बताया जा रहा हैं। ऐसे मामलों में एमपी सरकार बेहद गंभीर है। जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Shahdol Viral video: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के मामलों में सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही। लापरवाहों के खिलाफ भी कड़े एक्शन लिए जा रहे है। ताजा मामला एक बाइक पर शव ले जाते वायरल वीडियो का है, जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
यह सरकार की सख्ती का ही नतीजा है कि जैसे ही शहडोल जिला प्रशासन को बाइक पर शव ले जाते व्यक्ति के बारे में जानकारी लगी, तो उसे फ़ौरन शव वाहन मुहैया कराया गया। कलेक्टर वंदना वैद्य ने बीच रास्ते में वाहन रोककर पीड़ित पिता को सुविधा मुहैया कराई।
बताया गया कि बुढ़ार ब्लाक के कोटा गांव निवासी लक्षमण सिंह गोंड की 13 साल की बेटी का स्वास्थ्य ख़राब था। उसे सिकल सेल की समस्या थी। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद वह बेटी का शव गांव ले जाना चाह रहा था।
लक्ष्मण का कहना था कि बेटी शव गांव ले जाने के लिए उसने अस्पताल प्रबंधन से गुहार लगाई तो उस वक्त हॉस्पिटल में कोई शव वाहन मौजूद नहीं था। एक व्यक्ति ने उसे यह जानकारी दी कि शव वाहन 15 किमी से ज्यादा दूरी के लिए नहीं मिलेगा।

लक्ष्मण घर जल्दी पहुंचना चाहता था। इसी दौरान अपन रिश्तेदार की बाइक पर शव लेकर रवाना हो गया। तभी कुछ लोगों ने बाइक पर शव ले जाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी खबर जैसे ही कलेक्टर को लगी, तो उन्होंने सभी कार्य छोड़कर सबसे पहले पीड़ित की मदद की।
Recommended Video

कलेक्टर वंदना वैध ने बताया पीड़ित पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। एंबुलेंस लेने की प्रक्रिया पीड़ित समझ नहीं पाया। अस्पताल के नजदीक कुछ स्वयं सेवी संस्थाओं के शव वाहन से किसी ने संपर्क किया। जो शहर में 15 किमी से ज्यादा दूरी का किराया लेते है। इस कारण लक्ष्मण स्वयं अपनी मर्जी से बाइक पर शव ले जाने लगा।
हालांकि कलेक्टर खुद अपनी गाड़ी से पहुंची। उन्होंने मौके पर ही एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर शव गांव तक भिजवाया। कलेक्टर का कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश है। ऐसे मामलों में शासन-प्रशासन बेहद गंभीर है। पता लगाया जा रहा है कि पीड़ित लक्ष्मण गौंड किन परिस्थितियों में बाइक पर शव लेकर रवाना हुआ? जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications