Shahdol News : पत्नी की हत्या के बाद शव के किए 2 टुकड़े, डेड बॉडी को जंगल में अलग-अलग जगह लगाया ठिकाने

Shahdol News : जिले में एक पति ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। देवलोद थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदिया में पति ने अपनी बीबी सरस्वती पटेल का सिर अलग कर दिया है। इसके बाद डेड बॉडी को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया है। आरोपी पति राम किशोर पटेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि आरोपी नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता था। दीपावली के अवसर पर वह घर आया था। उसे शक था कि उसकी बीबी का किसी और के साथ अवैध रिश्ता है। इसके बाद उसने बीबी की हत्या का प्लान बनाया।

Devlod Shahdol

12 नवंबर को राम किशोर सरस्वती पटेल को लेकर जंगल लकड़ी लेने गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। वापस नहीं आने पर राम किशोर के छोटे भाई संतोष पटेल ने 13 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराने देवलोद थाने चला गया। भाई और भाभी जंगल में लकड़ी काटने गए थे। उसके बाद से वापस नहीं आए हैं। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी। 15 नवंबर को संतोष ने पुलिस को जानकारी दी, उसकी भाभी का स्वेटर और साड़ी हथड़गरा गांव के जंगल में पड़े हुए हैं।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि जिस स्थान पर सरस्वती पटेल की साड़ी पड़ी हुई थी। उससे कुछ दूरी पर ही सरस्वती का कटा हुआ सर जमीन में गड़ा हुआ है। साथ ही उसका सर धड़ भी अलग गड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

जांच के दौरान सरस्वती की हत्या के पीछे उसके पति का हाथ सामने आया। हत्या करने के बाद से ही पति भाग गया था। देवलोद पुलिस ने शहडोल साइबर सेल की मदद से फरार राम किशोर पटेल को निवाड़ी जिले के करेली से गिरफ्तार कर लिया। देवलोद लाकर राम किशोर पटेल से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पत्नी सरस्वती का गैर मर्द से अवैध संबंध था। इसी वजह से अपनी पत्नी को जंगल ले जाकर टांगी से गर्दन काटकर मर्डर कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई डांगी को भी जब्त कर लिया है।

शहडोल एसपी प्रतीक कुमार ने कहा कि देवलोद में हुई महिला हत्या का खुलासा कर दीया गया है। महिला का मडर उसके पति ने ही की थी। पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+