Shahdol में 2 लाख से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे PM, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 50 IPS और 3500 पुलिसकर्मी
PM Modi Shahdol Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 27 जून को मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पहले भोपाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे फिर शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। और आम सभा भी करेंगे। दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में लगभग दो लाख लोग शामिल होंगे।
शहडोल में मोदी वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। लालपुर ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने लाखों की संख्या में भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी एजेंसियों द्वारा खास व्यवस्थाएं की जा रही है। लालपुर ग्राउंड में मध्य प्रदेश पुलिस के 35000 से ज्यादा पुलिस सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। इनके अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। आगामी 27 जून को पीएम दोपहर तीन बजे लालपुर ग्राउंड पर पहुचेंगे। यहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल के आयोजन में शामिल होने के बाद पकरिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर शासन प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल दौरे के लिए शासन- प्रशासन ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 50 से ज्यादा आईपीएस अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इनके जिम्मे कार्यक्रम में पहुंचने वाली भीड़ के अलावा पीएम मोदी की गतिविधि से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था पर नजर रखने की होगी। जानकारी अनुसार पीएम मोदी की सुरक्षा में राज्य के अलावा केंद्र से भी कई आईपीएस अधिकारी शहडोल पहुंचेंगे।
पीएम मोदी की सुरक्षा का सबसे प्रमुख जिम्मा विशेष सुरक्षा दल के जवानों के पास होगा। साथ ही आईबी के अधिकारी शहडोल और सभा कार्यक्रम स्थल से जुड़ी हर छोटी बड़ी हलचल पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से जाने तक उनके हर एक पल की गतिविधि में शामिल होने वाले लोग, व्यवस्था, स्थल वस्तु आदि का परीक्षण एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक लालपुर ग्राउंड पर पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में लगभग दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम सभा स्थल पर इसी संख्या को अनुमानित मानकर सुरक्षा की तैयारी की जा रही है। इस बात की पुष्टि पुलिस विभाग ने भी की है। प्रधानमंत्री के आगमन पर शहडोल की कलेक्टर वंदना वैद्य ने सभा और कार्यक्रम स्थल में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि और सामान पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी किया है। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने के साथ लालपुर पकरिया एरिया में धारा 144 लागू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications