PM Modi in shahdol: पीएम मोदी की इस तरह सजी खाट पंचायत, आदिवासियों के साथ हंसी के ठहाके, बच्चों से दुलार
PM Modi in shahdol:
PM Modi in shahdol: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के शहडोल दौरे पर थे। पकरिया में खाट पंचायत के दौरान की कई अनोखी तस्वीरें सामने आई है। कहीं वे देसी अंदाज में खटिया पर बैठे हुए दिखाई दिए तो कहीं आदिवासियों के साथ ठहाके लगाते हुए नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी बच्ची को दुलार करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
पकरिया में प्रधानमंत्री मोदी ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं, लखपति दीदियों और आदिवासी समुदाय के लोगों से खाट पंचायत किया। प्रधानमंत्री ने संवाद के इस अवसर को अनमोल बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान वे एक बच्ची को दुलार करते हुए उसे दिल्ली चलने को कहने लगे।

शहडोल जिले के ग्राम पकरिया में आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम था। वहां मौजूद ग्रामीणों के बीच बातचीत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी एक महिला के पास पहुंचे और उसकी बेटी को दुलारने लगे। जब पीएम नरेंद्र मोदी बेटी को दुलारा तो 6 माह की शिखा ने पीएम मोदी का हाथ जोर से पकड़ लिया। पीएम मोदी ने उसे दुलारते हुए कहा कि मेरे साथ दिल्ली चलोगी।
पीएम नरेंद्र मोदी का पकरिया में देशी अंदाज में स्वागत किया गया। उन्हें लाल तिलक लगाया गया और फूल बरसाकर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होने सबके साथ भोजन भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से उनके लखपती बनने पर भी बातचीत की। गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों से भी प्रधानमंत्री मोदी ने चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications