रेशम उत्पादन ने तेलंगाना में जनजातीय किसानों को दिया जीवन का एक नया आयाम
नल्ला मड्डी और येर्रा मड्डी के पेड़ों की पत्तियों पर रेशम के कीड़ों को पालने वाले किसान सालाना 40,000 रुपये से 50,000 रुपये कमा रहे हैं।

File Image: PTI
रेशम उत्पादन तेलंगाना में जनजातीय किसानों को जीवन का एक नया आयाम प्रदान कर रहा है। तुषार(टसर) रेशम अपनी समृद्ध बनावट और प्राकृतिक रंग के कारण दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले फाइबर में से एक है। तुषार रेशम अब पूरे भारत के कई राज्यों में और अक्सर आदिवासियों द्वारा उगाया जाता है। हालांकि, आदिवासी किसानों को इसे उपजाने का हल्का सा हिस्सा ही मिल पाता है लेकिन इस रेशम से बनी साड़ियों की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में खूब मांग है।
तुषार रेशम से बनी साड़ियों की कीमत हजारों रुपये होती है। इसी तरह आदिलाबाद जिले के आदिवासी क्षेत्रों में, रेशम के कीड़ों को पालने की बहुत बड़ी गुंजाइश है, जिनके कोकून का उपयोग तुषार रेशमी कपड़े के रेशों को बनाने के लिए किया जाता है। एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (आईटीडीए) और रेशम उत्पादन विभाग किसानों को कोकून उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और बिचौलियों से बचने के लिए उन्हें अपने उत्पादों को बेचने के लिए विपणन सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।
सालाना 50 हजार तक कमा रहे किसान
झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के व्यापारी हर साल चेन्नूर में खुली नीलामी में बिकने वाले कोकून खरीदने आते हैं। आदिवासी किसानों से कोकून की खरीद के लिए सेरीकल्चर विभाग ने मनचेरियल जिले में 15 केंद्र स्थापित किए हैं। रेशमकीट की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रत्येक उपार्जन केंद्र के निर्माण के लिए जनजातीय उप योजना कोष से 2.3 लाख रुपये दिए हैं। नल्ला मड्डी और येर्रा मड्डी के पेड़ों की पत्तियों पर रेशम के कीड़ों को पालने वाले किसान सालाना 40,000 रुपये से 50,000 रुपये कमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications