Seoni news: फोरलेन हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक में घुसी बाइक, तीन लोगों की मौत, सिवनी से जबलपुर जा रहे थे मृतक
Seoni news: मध्य प्रदेश में सिवनी जिले में फोरलेन हाईवे फिर एक और हादसे से लाल हो गया। सिवनी से जबलपुर आ रहे बाइक सवार तीन लोग सामने से आ रहे तेज रफ़्तार में जा घुसे। हादसा इतना भयानक हुआ कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना उस वक्त हुई जब मृतक सिवनी से जबलपुर आ रहे थे। छपाराकला के बीच अग्रवाल वेयर हाउस के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से अंधाधुंध रफ़्तार से आ रहे ट्रक में सामने से बाइक ट्रक में जा घुस गई। तीनों लोग ट्रक के बोनट और पहियों में फंस गए।

घटना पता लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी शव फंसे हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिर किसी तरह ट्रक और बाइक में फंसे शवों को निकलवाकर पीएम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
घटना के बाद हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना स्थल से हादसे वाले वाहन हटने के बाद ट्रैफिक जाम खुल सका। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि एनएच-7 और राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 बेहद व्यस्त रूट हैं। दनदनाते रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती हैं, लेकिन उनकी रफ़्तार पर कोई भी नियंत्रण नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि हाइवे में संकेतकों की संख्या और बढ़ाई जाए। इसके साथ ही गाड़ियों की रफ़्तार नियंत्रित करने चैकिंग प्वाइंट भी बनाए जाए।












Click it and Unblock the Notifications