एक्जिट पोल के नतीजों से शेयर बाजार में उछाल, 300 अंक की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

नई दिल्लीः गुजरात और हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने के अनुमान के बाद जोरदार तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी 10350 के पार रहा वहीं सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की तेजी दिखी। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई।

Sensex gains 194 pts as all eyes on Gujarat exit polls

बाजार सुबह से ही तेजी में दिख रहे हैं। आज के बाजार बढ़त के साथ खुले। अगर मिडकैप शेयरों की बात की जाए तो जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदानी एंटरप्राइजेज, एलएंडटी फाइनेंस और गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी बढ़ोतरी दिखी।

शेयर बाजार में कहीं बढ़ोत्तरी देखी गई तो वहीं कहीं गिरावट भी देखने को मिली। स्मॉलकैप शेयरों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ, वी बी इंडस्ट्रीज, शैली इंजीनियरिंग, ग्लोबल ऑफशोर के शेयर बाजार टूटते दिखे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 264 अंक यानि 0.8 फीसदी की तेजी के साथ बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। कारोबार 33511 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित है, निफ्टी 37.70 अंक यानी 0.36% सुधरकर 10,230.65 अंको पर खुला है।

यह भी पढ़ें- UPTET Results 2017: आज किसी भी वक्त जारी होगें परिणाम, upbasiceduboard.gov.in पर ऐसे करें चेक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+