Satna News: भूख से बेहाल पति का खौला खून, खाना नहीं बनाने पर पत्नी के मंगलसूत्र से गला दबाकर ले ली जान
तीन दिन बाद जब महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई। युवक का झूठ पकड़ा गया और जब पुलिस ने उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया था।

सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए जान से मार दिया क्योंकि उसने खाना बनाने से मना किया। गुस्से में आकर पति ने पत्नी के मंगलसूत्र से गला दबा दिया जिस वजह से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पति पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया कि पत्नी लंबे अरसे से बीमार रहती थी जिसके चलते मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद झूठ पकड़ा गया और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना रामपुर बाघेलान थाना के सिधौली गांव में कुछ दिन पहले एक महिला की मौत हो गई थी। पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया था कि उसकी पत्नी लंबे अर्से से बीमार रहती थी। जिसके चलते मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर महिला का शव सौंप दिया।
तीन दिन बाद जब महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई। युवक का झूठ पकड़ा गया और जब पुलिस ने उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर गुस्से में उसकी हत्या कर दी।
थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि सोनिया 25 की हत्या के आरोप में उसके पति बादल आदिवासी 28 पिता बतलाल को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में बता रहा था बीमारी से हुई मौत
पुलिस ने बताया कि 7 फरवरी की रात जानकारी मिली थी कि महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पूछताछ में पति बता रहा था कि बीमारी से मौत हुई है। पोस्टमार्टम में गला दबाने की बात सामने आई। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि रात 8 बजे जब सोनिया काम करके घर आई तो मैंने खाना बनाने को कहा था। सोनिया ने थके होने की बात कह खाना बनाने से इंकार कर दिया था। आरोपी ने बताया कि आवेश में आकर उससे मारपीट की फिर उसी के मंगलसूत्र से गला दवा दिया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications