Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जंगल, लड़की और 3 दरिंदे, चीखती रहीं पर नहीं आया रहम...दिल दहला देगी हैवानियत की कहानी

Satna News: सतना में 16 साल की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया है। फिर उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए हैं।

लड़की जंगल से किसी तरह पैदल चलकर पास के एक गांव में पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी है। जिसके बाद पुलिस लड़की को थाने लेकर आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Satna News Auto driver committed gang rape

जानकारी अनुसार लड़की सीधी जिले की रहने वाली है। जो अपने किसी परिचित से मिलने मुंबई के कल्याण गई थी और 7 जून को लौटकर सतना आई थी। यहां रेलवे स्टेशन पर वह एक ऑटो वाले के संपर्क में आई। बताया जा रहा है कि ऑटो वाला उसे बहलाकर अपने साथ मैहर ले गया और उसके साथ गलत काम किया है।

अगले दिन लड़की जब सतना रेलवे स्टेशन पर वापस आई तो उसे वहां दो और युवक मिले। जो उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इन युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर रविवार रात को उसे जैतवारा क्षेत्र में छोड़ दिया। यहां से वह किसी तरह एक गांव पहुंची। जब ग्रामीणों अनजान लड़की को देखकर उससे बात की तो उसने अपने साथ हुई घटना को बताया। तब ये मामला जैतवारा थाने पहुंचा।

जैतवारा पुलिस ने जीरो पर कायमी कर मामला सतना जीआरपी को भेज दिया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार है। पुलिस ने आशंका जताई है कि लड़की को मोटरसाइकिल पर ले गए दोनों युवक ऑटो वाले के परिचित ही है। पुलिस इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं लड़की को सोमवार रात को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया है।

सतना जीआरपी प्रभारी के जानकारी मुताबिक जैतवारा थाना से डायरी मिली है। जांच शुरू कर दी गई है। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, सतना सिविल लाइन पुलिस ने कुछ संदिग्ध ऑटो वालों को पकड़ा और पूछताछ के लिए जीआरपी को सौंपा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+